शिवपुरी में खून की उल्टियां करता मिला भाई: 15 मिनट बाद मौत; बहन बोली- किसी ने शराब में जहर मिलाकर पिलाया

Nikk Pandit
0
   
                   मृतक अर्जुन सिंह

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी में गुरुवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से निकलने के महज 15 मिनट बाद युवक गंभीर हालत में मिला। उसे खून की उल्टियां हो रही थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

15 मिनट में बिगड़ी तबीयत

मृतक की बहन राखी पुरी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे उसका भाई अर्जुन सिंह घर से निकला था। लगभग 15 मिनट बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पहुंचकर अर्जुन की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह एक क्लिनिक पर खून की उल्टियां करता मिला।

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जहर देने का आरोप

मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई की हत्या शराब में जहर मिलाकर की गई है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले पड़ोसियों ने उनके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी थी। घर से निकलने के कुछ ही समय बाद तबीयत बिगड़ना संदेह पैदा करता है।

पुलिस ने मर्ग कायम किया

फिजिकल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)