मुख्यमंत्री के नाम शिवपुरी एसपी को सौंपा ज्ञापन:फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर रोक की मांग

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिला शिवपुरी के पदाधिकारियों ने फिल्म पर तत्काल रोक और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

महासभा के जिलाध्यक्ष नरहरी प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त निरीक्षक, म.प्र. पुलिस) के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

महासभा का कहना है कि यादव समाज राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में हमेशा अग्रणी रहा है, और ऐसी प्रस्तुति समाज की गरिमा के विपरीत है। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि फिल्म का निर्माण ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। फिल्म से जुड़े प्रमुख पदों पर यादव समाज का कोई प्रतिनिधि नहीं है।

समाज की छवि करने का आरोप

महासभा के अनुसार, फिल्म में अभिनेत्री को यादव समाज से दिखाया गया है, जबकि वह अन्य समाज से हैं। इसे समाज विशेष की छवि को प्रभावित करने का प्रयास माना जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि इस मामले को केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया जाए, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर उचित निर्णय लिया जा सके और किसी भी प्रकार की जातिगत भावना भड़कने से रोका जा सके।

नरहरी प्रसाद यादव ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म का प्रदर्शन किया गया, तो यादव समाज उग्र प्रदर्शन करेगा और किसी भी सिनेमाघर में फिल्म नहीं चलने दी जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)