10 महिलाओं से 10 दिन तक सड़क सफाई कराई, पैसे मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

Nikk Pandit
0

खबर:शिवपुरी जिले के ठकुरपुरा क्षेत्र में 10 आदिवासी महिलाओं ने एक ठेकेदार के खिलाफ मजदूरी नहीं देने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित महिलाएं कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी मेहनताना दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

महिलाओं का आरोप है कि ग्राम देवरा, तहसील घाटीगांव निवासी विनोद पुत्र कल्लू आदिवासी ने उन्हें कटमई से नौहरी और सिंहनिवास पुल तक सड़क सफाई का काम कराया। शुरुआत में ठेकेदार ने प्रति दिन 300 रुपये मजदूरी देने का वादा किया था। करीब 10 दिन तक काम कराने के बाद भी लगभग 30 हजार रुपये मजदूरी नहीं दी गई।

महिलाओं का यह भी कहना है कि आरोपी ने उनके साथी केशव वाल्मीकि से 5 हजार रुपये उधार लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए गए। पैसे मांगने पर ठेकेदार गाली-गलौज करता है और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है।

परेशान महिलाओं और केशव वाल्मीकि ने पुलिस से आरोपी ठेकेदार को थाने बुलाकर उनकी मजदूरी और उधार की रकम वापस दिलाने के साथ उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)