“गलती से आए 1500 रुपये बने आफत: वापस करने के बाद भी बैंक खाता होल्ड, युवक पहुंचा एसपी के दरबार”

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां गलती से आए 1500 रुपये एक युवक के लिए परेशानी का कारण बन गए। युवक का आरोप है कि पैसे वापस करने के बावजूद उसका बैंक खाता अब भी होल्ड पर है, जिससे वह लेनदेन नहीं कर पा रहा है। परेशान होकर युवक ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पिछोर तहसील के ग्राम नांगुली निवासी अंकुश गिरि गोस्वामी, जो वर्तमान में शिवपुरी शहर के छत्री रोड पर रहते हैं और काम करते हैं, उनका बैंक खाता इंडियन बैंक की शिवपुरी शाखा में है।

साइबर क्राइम की वजह से लगा होल्ड

अंकुश ने बताया कि 2 मार्च 2026 को जब उन्होंने अपने खाते से लेनदेन करने की कोशिश की, तो पता चला कि खाते पर होल्ड लगा दिया गया है। बैंक से जानकारी लेने पर बताया गया कि साइबर क्राइम शाखा ने 1500 रुपये के एक लेनदेन के कारण खाते पर होल्ड लगाया है।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं हटा होल्ड

अंकुश के अनुसार प्रदीप सिंह बिष्ट नाम के व्यक्ति ने गलती से उनके खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जब अंकुश ने उनसे संपर्क किया तो प्रदीप ने कहा कि पैसे वापस कर दिए जाएं तो वह शिकायत वापस ले लेगा और होल्ड हट जाएगा।

इसके बाद अंकुश ने 3 मार्च को दोपहर करीब 2:10 बजे 1500 रुपये वापस प्रदीप सिंह बिष्ट के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। लेकिन आरोप है कि पैसे मिलने के बावजूद प्रदीप ने शिकायत वापस नहीं ली, जिससे अंकुश का बैंक खाता अब भी होल्ड पर है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)