शिवपुरी में भीषण सड़क हादसाबाइक-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 15 साल के किशोर की मौत

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा एसपी कोठी के सामने हुआ, जहां एक बाइक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुई। ऑटो चालक ओमप्रकाश करन सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड से दो सवारियों को लेकर पोहरी बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। उनके साथ उनका परिचित हक्का खान भी ऑटो में बैठा हुआ था।

जैसे ही ऑटो एसपी कोठी के सामने पहुंचा, सामने से आ रही एक बाइक ने तेज रफ्तार में ऑटो को टक्कर मार दी। बाइक एक नाबालिग किशोर चला रहा था और उसके साथ एक अन्य युवक भी सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार और ऑटो में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ऑटो चालक ओमप्रकाश करन घायल किशोर और हक्का खान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बाइक चला रहे ऋषभ रावत को मृत घोषित कर दिया। मृतक ऋषभ रावत पुत्र सोबरन रावत मूल रूप से गहलोनी गांव का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए अपने माता-पिता के साथ शहर के नवाब साहब रोड स्थित चंद्रा कॉलोनी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है।
                                   मृतक
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)