बच्चियों से बैड टच के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूसकान पकड़कर माफी मांगता रहा आरोपी, उग्र भीड़ ने पीटने की कोशिश की

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ बैड टच करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को उसका पैदल जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपी कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ चलता नजर आया।

जानकारी के अनुसार यह मामला मंगलवार शाम सामने आया, जब दो 6 वर्षीय बच्चियों के साथ बैड टच की शिकायत मिली। घटना का पता चलते ही बच्चियों के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे फिजिकल थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाने के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(1) और लैंगिक अपराध से जुड़ी धारा 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

बुधवार दोपहर करीब 4 बजे पुलिस ने आरोपी को फिजिकल थाने से धर्मवीर की कोठी तक पैदल ले जाते हुए उसका जुलूस निकाला। इस दौरान रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बच्चियों के साथ हुई घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था और कुछ लोगों ने आरोपी को पीटने की कोशिश भी की।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षा के मद्देनजर उसे पुलिस वाहन में बैठाकर सीधे न्यायालय में पेश कर दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)