रन्नौद पुलिस की सख्त कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पहुंचा सलाखों के पीछे

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ रन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्त संदेश गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना रन्नौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इन्दल गुर्जर निवासी टोकनी ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (दुष्कर्म) किया है। शिकायत के आधार पर थाना रन्नौद में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में रन्नौद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।

रन्नौद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्दल गुर्जर को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को 15 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

महिला संबंधी अपराधों के मामलों में रन्नौद पुलिस की सक्रियता और तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, थाना प्रभारी इन्दार विवेक यादव, सउनि जयनारायण सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)