फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया की कार्रवाई: एनआई एक्ट का वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में फिजिकल थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धारा 138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे वारंटी पवन जैन पिता हरिचरण जैन निवासी सर्वोदयनगर शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें उनि भावना राठौड़, आरक्षक हरिओम यादव, आरक्षक सागर, सैनिक रिंकू बाथम एवं सैनिक मनोज शर्मा शामिल रहे।

फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया की सक्रियता और सख्त कार्यशैली के चलते वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)