शिवपुरी के बैराड़ में गोदाम से 25–30 क्विंटल सरसों चोरी

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के बैराड़ क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 क्विंटल सरसों चोरी कर ली, जिससे पीड़ित को लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैराड़ निवासी तरोण गुप्ता पुत्र नारायण लाल रामस्वरूप गुप्ता ने थाना बैराड़ में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सब्जी मंडी के सामने स्थित उनके गोदाम का ताला और शटर तोड़ दिया। इसके बाद गोदाम में रखी सरसों चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक न तो चोरी हुई सरसों का पता चल सका है और न ही चोरों का।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)