शिवपुरी जिला में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी

Nikk Pandit
0
  कोलारस के लोधी मोहल्ला की घटना, CCTV में कैद वारदात

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के लोधी मोहल्ला में सोमवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चुरा ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात एक अज्ञात युवक घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर के पास पहुंचा। उसने बड़ी सफाई से ट्रैक्टर की बैटरी निकाली और मौके से फरार हो गया। सुबह जब परिजनों ने ट्रैक्टर देखा तो बैटरी गायब मिली, जिसके बाद चोरी का पता चला।
         बोर की बिजली केबल भी काट ले गया

सीसीटीवी फुटेज की जांच में संदिग्ध युवक ट्रैक्टर के आसपास मंडराता हुआ और बैटरी निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने पास लगे बोर की बिजली केबल भी काट ली और उसे भी अपने साथ ले गया।

पीड़ित विपिन धाकड़ ने मामले की लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)