शिवपुरी:8 माह से वेतन और 18 माह से भोजन भुगतान लंबित, कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले में संचालित मड़ीखेड़ा बांध वाटर सप्लाई योजना में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 8 माह से वेतन और 18 माह से भोजन मद का भुगतान नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि योजना में कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी जिले की पेयजल आपूर्ति जैसी महत्वपूर्ण सेवा में लगातार कार्यरत हैं, लेकिन भुगतान लंबित रहने से उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई है।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि होली जैसे त्योहार के समय वेतन न मिलने से कर्मचारियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

विधायक ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग या एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि लंबित 8 माह का वेतन और 18 माह का भोजन भुगतान शीघ्र कराया जा सके तथा भविष्य में समय पर भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)