अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तारसतनवाड़ा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड किया जब्त

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के थाना सतनवाड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सतनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई की।

मामोनी पुलिया के पास पकड़ा आरोपी

दिनांक 11 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने सतनवाड़ा खुर्द रोड स्थित मामोनी पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी विनोद उर्फ कल्ला धाकड़ (21 वर्ष) पुत्र करन सिंह धाकड़ निवासी ग्राम सतनवाड़ा खुर्द को गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक 315 बोर का पीतल का जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4200 रुपये बताई गई है।

आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सतनवाड़ा में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक निरंजन सिंह गुर्जर, सोनू रजक, आरक्षक प्रशांत गुर्जर, राहुल बघेल और शिवराज धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)