शिवपुरी में आग से किसानों को बड़ा नुकसान: 4 बीघा गेहूं जला, दूसरी घटना में फसल जलाने का आरोप

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग क्षेत्र में गुरुवार को आगजनी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

पहली घटना छर्च गांव की है, जहां किसान रामसेवक सैन द्वारा काटकर रखी गई गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और करीब 4 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।

बैरजा में फसल जलाने का आरोप

दूसरी घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बैरजा की है। यहां किसान दामोदर जाटव ने तीन लोगों पर उसकी टपरी और सरसों की फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है।

किसान के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच रामदास जाटव, ममता जाटव और लुक्का जाटव ने आगजनी की, जिससे फसल जलकर नष्ट हो गई

दामोदर जाटव ने बताया कि जब उसने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसान ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर नुकसान की भरपाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)