शिवपुरी में आग का कहर: किसान की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गौचोनी में बुधवार शाम एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान वीरसिंह लोधी पुत्र भगवानदास लोधी की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)