शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर अलावदी गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमि ढाबा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नारायण सिंह कुशवाह (60) निवासी खतौरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमलेश कुशवाह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि नारायण सिंह कुशवाह अपने साथी के साथ एजवारा गांव से काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)