5–7 साल से फरार 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तारशिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी अमोलपठा थाना अमोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि ये आरोपी करीब 5 से 7 साल से न्यायालय के वारंट से बचते हुए फरार चल रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया गया!

गिरफ्तार किए गए वारंटी

कल्लू उर्फ मोहरसिंह आदिवासी (35 वर्ष)

मुकेश आदिवासी (37 वर्ष)

ब्रिजेन्द्र उर्फ बरजोर आदिवासी (24 वर्ष)

सुरेश वंशकार (57 वर्ष)

सभी आरोपी ग्राम थरखेडा, थाना अमोला के निवासी बताए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में

थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता,
चौकी प्रभारी अमोलपठा अभिमन्यु राजावत,
प्रआर शेरसिंह गौर,
आरक्षक प्रदीप कुमार,
आरक्षक भगवान सिंह,
आरक्षक राहुल कुमार और
आरक्षक सुनील रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)