कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी। थाना रन्नौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तेजी दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को ग्राम

सूखाराजापुर के आरोपी हेमंत लोधी और खलक सिंह लोधी ने जान से मारने की नीयत से रामकृष्ण लोधी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के दौरान आरोपियों ने गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में घायल रामकृष्ण लोधी के पुत्र सत्यभान लोधी की रिपोर्ट पर थाना रन्नौद में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 35/26 के तहत धारा 109(1), 296बी, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में रन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अख्तर खान, आरक्षक वकील गुर्जर, महेश सिंह और सिद्धनाथ गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)