जेल में भाई दूज का भावुक पल: 866 बंदियों से मिलने पहुंचे हजारों परिजन, छोटे बच्चों ने भी देखा अपनों का चेहरा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में होली के बाद भाई दूज के अवसर पर शिवपुरी सर्किल जेल सहित जिले और संभाग की अन्य जेलों में बंदियों के लिए विशेष ‘खुली मुलाकात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 866 बंदियों से उनके 2804 परिजन जेल परिसर पहुंचकर मिले। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुलाकात के बाद सभी बंदियों का मिलान कर उन्हें सुरक्षित रूप से पुनः लॉकअप में भेज दिया गया।


शिवपुरी सर्किल जेल में 1235 परिजनों ने की मुलाकात

शिवपुरी। होली के बाद भाई दूज के अवसर पर शिवपुरी सर्किल जेल सहित जिले और संभाग की अन्य जेलों में बंदियों के लिए विशेष ‘खुली मुलाकात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 866 बंदियों से उनके 2804 परिजन जेल परिसर पहुंचकर मिले।

कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुलाकात के बाद सभी बंदियों का मिलान कर उन्हें सुरक्षित रूप से पुनः लॉकअप में भेज दिया गया।

शिवपुरी सर्किल जेल में 1235 परिजनों ने की मुलाकात

शिवपुरी सर्किल जेल में बंदियों और उनके परिजनों के बीच मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार यहां 242 पुरुष और 11 महिला बंदियों से उनके परिजन मिलने पहुंचे। इनमें 2 ट्रांसजेंडर बंदी भी शामिल हैं।

इस जेल में कुल 1235 परिजनों ने बंदियों से मुलाकात की, जिनमें 6 वर्ष से कम उम्र के 243 छोटे बच्चे भी शामिल रहे। जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी निगरानी में यह मुलाकात संपन्न हुई।

अवैध सामग्री रोकने के लिए लगातार तलाशी
जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य के अनुसार मुलाकात के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
परिजनों और सामान की लगातार तलाशी व निगरानी की गई ताकि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री प्रवेश न कर सके।

मुलाकात के बाद सभी बंदियों का मिलान कर उन्हें सुरक्षित रूप से वापस लॉकअप में बंद कर दिया गया।

अन्य जेलों में भी भाई दूज पर विशेष मुलाकात
शिवपुरी के साथ संभाग की अन्य जेलों में भी भाई दूज पर बंदियों से मुलाकात के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

जिला जेल गुना – 420 परिजन
जिला जेल अशोकनगर – 552 परिजन
जिला जेल श्योपुर – 49 परिजन
सब जेल पोहरी – 6 परिजन
सब जेल कोलारस – 26 परिजन
सब जेल पिछोर – 191 परिजन
सब जेल करेरा – 278 परिजन
सब जेल चांचौड़ा – 47 परिजन
414 छोटे बच्चे भी पहुंचे जेल

जेल प्रशासन के अनुसार शिवपुरी और उसके अधीन आने वाली सभी जेलों में कुल 866 बंदियों से 2804 परिजनों ने मुलाकात की, जिनमें 414 छोटे बच्चे भी शामिल रहे।

पूरे संभाग में यह आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)