एसपी-एएसपी ने गाया ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’: शिवपुरी में पुलिस की होली, अफसर-कर्मचारी रंग-गुलाल में झूमे

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:होली के अवसर पर दोज के दिन शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिले भर से एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कप्तान को होली की शुभकामनाएं देने परेड ग्राउंड पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पूरा पुलिस महकमा होली के रंग में रंगा नजर आया। फाग गीतों और होली के फिल्मी गानों पर पुलिस अधिकारी और जवान जमकर नाचते-गाते दिखाई दिए ।

इस दौरान एसपी अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने माइक थामकर मशहूर गीत “होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं” गाया। कप्तान के गीत गाते ही कार्यक्रम का माहौल और भी रंगीन हो गया और मौजूद पुलिसकर्मी तालियों के साथ झूम उठे।

वहीं महिला पुलिस अधिकारियों ने भी “ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे” गीत गाकर कार्यक्रम में उत्साह का रंग घोल दिया। कार्यक्रम के अंत में एसपी और एडिशनल एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)