रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: हाथ पर ‘राजू’ नाम और दो दिल के निशान, पहचान को लेकर रहस्य

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी शिवपुरी में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नोहरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के मुताबिक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

         नोहरी गांव के पास मिला युवक का शव

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ पर दो दिल के निशान और ‘राजू’ नाम लिखा हुआ मिला है। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है, हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)