सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कार सवार परिवार के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी और सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने वाला एक युवक शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों अरबाज खान और इसरार खान को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकालते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जबकि एक अन्य आरोपी तोहिद उर्फ गब्बर खान की तलाश जारी है।
दूसरे मामले में सर्किट हाउस के पास काली माता मंदिर के नजदीक लोगों से गाली-गलौज कर उपद्रव मचा रहे धर्मेंद्र सांखले को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।