अंधे कत्ल का खुलासा: थाना प्रभारी नीतू सिंह के नेतृत्व में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में पिछोर पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को कटाई वाला नाला, चाली की डांग, मौजा कछीआ में जामुन के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला था, जिसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान बाबूलाल आदिवासी निवासी रुपनवारा ने अपने पुत्र सोनू आदिवासी के रूप में की थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी नीतू सिंह के नेतृत्व में टीम ने साक्ष्यों के आधार पर अतर सिंह आदिवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने आपसी रंजिश के चलते सोनू को जंगल में ले जाकर पत्थर से कुचलकर हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)