सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले पुरानी शिवपुरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष रितिक गर्ग ने अपनी युवा टीम के साथ शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने माधव चौक क्षेत्र सहित कई बाजारों में व्यापारियों और दुकानदारों के यहां घर-घर जाकर पेंपलेट वितरित किए और सभी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
रितिक गर्ग ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल से शिवपुरी में अब तक का सबसे बड़ा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर “श्रीमंत माधवराव स्वास्थ्य मिशन – Rotary Regional Medical Mission” के अंतर्गत आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक चलने वाले इस शिविर में देश के प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली और AIIMS भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और उपचार करेंगे।
रितिक गर्ग ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने का बड़ा अवसर है, जिससे हजारों लोगों को बेहतर इलाज का लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।