शिवपुरी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ज्वेलरी-नकदी सहित लाखों का सामान जलकर खाक

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के लाल माटी क्षेत्र स्थित दुबे नर्सरी के पास सोमवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से लाशिवपुरी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ज्वेलरी-नकदी सहित लाखों का सामान जलकर खाकखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते कमरे में रखा सामान अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार लाल माटी निवासी मोनू खटीक घटना के समय बाजार गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे मंदिर गए थे। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा और तुरंत उन्हें फोन कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही मोनू खटीक घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में भीषण आग लगी हुई है। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक घर में रखा करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की ज्वेलरी, लगभग 50 हजार रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)