शिवपुरी में दो दर्दनाक घटनाएं: ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, दुकान पर बैठे व्यक्ति ने तोड़ा दम

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की जान सड़क हादसे में चली गई, जबकि दूसरे व्यक्ति ने दुकान पर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

🚛 ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत

पहली घटना बदरवास थाना क्षेत्र के एनएच-46 स्थित सिल्वर पार्क के पास शनिवार रात हुई। एक अज्ञात व्यक्ति हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भूसे से भरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन मृतक की पहचान अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के सिवनी गांव निवासी मजदूर के रूप में हुई, जो कई वर्षों से शिवपुरी शहर की इंद्रा कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

👞 दुकान पर बैठे व्यक्ति की अचानक मौत

दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके की है। यहां रविवार को जूता-चप्पल की दुकान लगाकर बैठे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को शिवपुरी पीएम हाउस में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू किए।

सोमवार सुबह करीब 9 बजे मृतक की पहचान कमलागंज घोसीपुरा निवासी अशोक शाक्य (42) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार अशोक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उसके दो बेटे हैं।

बताया गया कि करीब 10 दिन पहले अशोक को पैरालिसिस का अटैक आया था, इसके बावजूद वह घर का खर्च चलाने के लिए जूता-चप्पल की दुकान लगाने निकल पड़ा। परिवार ने उसे काम पर जाने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना और रविवार को दुकान पर बैठे-बैठे ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)