कोतवाली पुलिस की सख्ती: पटाखे छोड़ने वाली बुलेट का साइलेंसर जब्त, युवक को दी कड़ी चेतावनी

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में तेज आवाज वाले पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने बाइक को पकड़कर उसका संशोधित (मॉडिफाइड) साइलेंसर जब्त कर लिया और युवक को आगे से ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को एमएम हॉस्पिटल के पास एक युवक बुलेट बाइक से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालते हुए सड़क पर घूम रहा था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को युवक एमएम हॉस्पिटल के पास एक चाय की गुमटी पर मिला। जब पुलिस ने बाइक की जांच की तो उसमें लगा साइलेंसर तेज पटाखे जैसी आवाज कर रहा था। इसके बाद पुलिस युवक और बाइक को कोतवाली थाना ले आई।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरेन्द्र पाल निवासी बैराड़ थाना क्षेत्र बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता सीआरपीएफ में पदस्थ हैं और वह पढ़ाई के लिए शिवपुरी आया हुआ है। फिलहाल वह राजेश्वरी रोड पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक का मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर लिया और युवक को आगे से नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने कहा है कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)