शिवपुरी में रिटायर्ड फौजी पर फायरिंग, पेट छूकर निकली गोलीचोरी करते पकड़े जाने पर बदमाश ने चलाई गोली, कट्टे की बट से हमला कर भागा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में शनिवार रात चोरी की वारदात पकड़ने पहुंचे एक रिटायर्ड फौजी पर बदमाश ने गोली चला दी। गोली फौजी के पेट को छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपी ने कट्टे की बट से हमला कर खुद को छुड़ाया और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया।

चोर को ताला तोड़ते देख रंगे हाथों पकड़ा

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह गुर्जर, जो मूल रूप से उटवाहा गांव के निवासी हैं और फिलहाल करैरा के यादव मोहल्ला में रहते हैं, उनका एक निर्माणाधीन मकान हाइवे किनारे राइन मार्केट के सामने बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि जुलाई माह में इसी मकान में चोरी हो चुकी थी, जिसके चलते महेंद्र सिंह अक्सर रात में वहां जाकर निगरानी करते थे।

शनिवार रात करीब 9:45 बजे जब वे मकान पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक शटर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था। महेंद्र सिंह ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

कट्टा निकालकर कर दी फायरिंग

पकड़े जाने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर कमर के पीछे छिपाया हुआ कट्टा निकालकर फायर कर दिया।

गोली महेंद्र सिंह के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वे घायल हो गए।

कट्टे की बट से हमला कर भागा

गोली चलने के बाद भी महेंद्र सिंह ने आरोपी को पकड़कर रखा, लेकिन बदमाश ने कट्टे की बट से उनके सिर और हाथों पर वार कर खुद को छुड़ा लिया और वहां से भाग निकला। इसके बाद महेंद्र सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कुछ ही देर में दबोचा आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से कट्टा भी बरामद कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी मनोज सेंगर, मूल रूप से महुरानीपुर का निवासी बताया जा रहा है, जो वर्तमान में करैरा के टीला रोड पर रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)