PM मोदी की मिमिक्री पर शिक्षक निलंबित, मामला गरमायानेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला – क्या अब सवाल पूछना भी गुनाह?

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने के आरोप में शिवपुरी के एक शिक्षक को निलंबित किए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है।

उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान जारी कर कहा कि शिवपुरी में प्रधानमंत्री की मिमिक्री के आरोप में शिक्षक को निलंबित करना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि

“क्या अब लोकतंत्र में सवाल पूछना और अपनी बात रखना भी अपराध बन गया है?”

सिंघार ने कहा कि जब जनता महंगाई से परेशान है, तब समस्याओं का समाधान करने के बजाय शिक्षक को निलंबित करना सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बनाया था वीडियो

पूरा मामला शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड का है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) में पदस्थ शिक्षक साकेत पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो बनाया था।

इस वीडियो में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों पर कटाक्ष किया गया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

भाजपा विधायक की शिकायत के बाद कार्रवाई
मामले में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के आधार पर जांच कराई गई।

प्राथमिक जांच में शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत पाया गया। इसके बाद 13 मार्च को साकेत पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास निर्धारित किया गया है।

शिक्षक बोले – बिना सुने की गई कार्रवाई

शिक्षक साकेत पुरोहित का कहना है कि उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। उनका आरोप है कि उन्हें न तो नोटिस दिया गया और न ही अपना पक्ष रखने का मौका मिला।

विधायक बोले – गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

वहीं भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी की गई है तो भाजपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता को सुधारने का काम किया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)