सामुदायिक पुलिसिंग में बेहतर कार्य पर पिछोर एसडीओपी सम्मानित

Nikk Pandit
0
भोपाल में “संबल-2026” कार्यक्रम में डीजीपी ने किया सम्मानित

सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा को सामुदायिक पुलिसिंग और आमजन से मजबूत जुड़ाव के लिए भोपाल में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “संबल-2026” में मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा प्रदान किया गया।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम भोपाल में 10 और 11 मार्च को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की थीम “Celebrating Social Work in Criminal Justice System” रखी गई थी।

कार्यक्रम में देशभर से सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, न्यायपालिका के प्रतिनिधि और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, दिव्यांगजन सुरक्षा, कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण तथा पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एसडीओपी प्रशांत शर्मा को उनके क्षेत्र में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने, ग्राम एवं नगर रक्षा समितियों को सक्रिय करने और आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने के प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत कपूर ने कहा कि एसडीओपी प्रशांत शर्मा अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। उनका मजबूत सोशल कनेक्ट पुलिस और जनता के बीच संबंधों को और बेहतर बनाता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन और पूरी टीम के सहयोग का परिणाम है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)