अशोकनगर और कोलारस को बड़ी सौगात: दो ट्रेनों का ठहराव मंजूर, यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा

Nikk Pandit
0
सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस और उज्जैनी एक्सप्रेस को मिला स्टॉपेज, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर अशोकनगर और कोलारस क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने सोगरिया–दानापुर एक्सप्रेस (19801/02) को अशोकनगर और उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10) को कोलारस स्टेशन पर ठहराव देने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधे रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह उपलब्धि केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से संभव हुई है। उन्होंने 26 फरवरी 2024 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अशोकनगर और कोलारस में इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।
रेल मंत्रालय ने सिंधिया के पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए 12 मार्च को दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी। इससे अब क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

यात्रियों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

इन ट्रेनों के ठहराव से अशोकनगर और कोलारस के दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय आवागमन बढ़ने से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

रेल मंत्री का जताया आभार

ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिलने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जनता की सुविधा सर्वोपरि है और सभी मंत्रालय मिलकर विकास के लिए काम कर रहे हैं।

सिंधिया ने विश्वास जताया कि यह फैसला अशोकनगर और कोलारस की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)