सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी में विद्युत वितरण कंपनी के अभियंताओं के संगठन पत्रोपाधि अभियंता संघ, वृत्त शिवपुरी द्वारा वर्ष 2026 की वार्षिक डायरी का विमोचन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री माननीय प्रद्युमन सिंह तोमर के हाथों कराया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ने मंत्री को संगठन की डायरी भेंट करते हुए उन्हें इसके उद्देश्य और उपयोगिता की जानकारी दी।
पत्रोपाधि अभियंता संघ के माननीय अध्यक्ष राजेश भार्गव जी शिवपुरी वाले एवं संघ के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपयोगी डायरी का प्रकाशन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भी किया जाना चाहिए।
इसमें विद्युत विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां संकलित हैं, जो कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होंगी।
संघ के अनुसार यह डायरी दैनिक कार्यों के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक की तरह काम करेगी तथा विभागीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने में मददगार होगी।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभागीय कर्मचारियों के हित और कार्य सुविधा के लिए ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहन मिलता रहेगा।