इस दौरान आरोपी को बचाने आई उसकी 60 वर्षीय मां शिवकुंवर की लाठियों से पिटाई कर दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
दुष्कर्म के आरोप के बाद भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार गांव के निवासी इंदल सिंह गुर्जर पर शुक्रवार दोपहर एक आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन गुस्से में आरोपी के घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव में आई मां को भी पीटा
मारपीट के दौरान आरोपी की मां शिवकुंवर (60) अपने बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी लाठियों से बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी भी गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि इस हमले में आरोपी युवक इंदल गुर्जर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए !
पुलिस ने दर्ज किया मामला
रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार आंगनवाड़ी सहायिका की शिकायत पर आरोपी इंदल गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।