सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और लंबित वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ (IPS) के मार्गदर्शन में दिनारा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक वर्ष से फरार स्थायी वारंटी अरविंद पुत्र लखन केवट (30 वर्ष) निवासी पुराना दिनारा को दतिया से गिरफ्तार किया !
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया !
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से लंबे समय से फरार वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली