नम्रता भदोरिया का एक्शन मोड: वायरल वीडियो के बाद काली माता मंदिर के पास शराब बेचता युवक गिरफ्तार

Nikk Pandit
0

शिवपुरी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें काली माता मंदिर के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब देते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस

फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदोरिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने 6 मार्च 2026 को काली माता मंदिर क्षेत्र में मौके पर पहुंचकर तस्दीक की। जांच के दौरान कुनाल राठौर पिता पप्पू उर्फ ज्ञानी राठौर (23 वर्ष) निवासी काली माता मंदिर रोड, फिजिकल शिवपुरी को उसके परचूने की दुकान के बाहर काउंटर के पास बैठकर प्लास्टिक के थैले में शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

30 क्वार्टर शराब जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग 2100 रुपये) बरामद कर जब्त कर लिए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी की सक्रियता से हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले में फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदोरिया की सक्रियता और तत्परता से पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)