शिवपुरी में डीजे वाहन नाले में गिरा, एक लाख का नुकसानबारात के बाद सड़क किनारे खड़ा था वाहन, अचानक आगे बढ़कर नाली में उतरा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के पोहरी चौराहा स्थित कृष्णा पैलेस के पास मंगलवार रात एक डीजे वाहन अचानक नाले में गिर गया। घटना में वाहन का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा गंदे पानी में डूब गया, जिससे डीजे के महंगे उपकरण और वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। डीजे संचालक ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार श्री श्याम डीजे का वाहन एक बारात में डीजे बजाने के लिए कृष्णा पैलेस के पास आया हुआ था। बारात चढ़ाने के बाद डीजे की ट्रॉली और उसे खींचने वाला लोडिंग वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। कुछ देर बाद अचानक वाहन आगे बढ़ा और पास के नाले में जा गिरा।

डीजे संचालक पंकज कुशवाह ने बताया कि बारात खत्म होने के बाद ड्राइवर ने लोडिंग वाहन को गियर में लगाकर सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान डीजे टीम के सदस्य करीब 200 मीटर दूर डेकोरेटिव अम्ब्रेला और अन्य सामान समेटने चले गए थे। उसी समय अचानक वाहन आगे बढ़कर नाले में गिर गया।

उन्होंने आशंका जताई है कि वाहन को गियर में खड़ा करने के बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का दे दिया होगा। घटना में लोडिंग वाहन का इंजन, डीजे की महंगी मशीनें और लाइटिंग उपकरण पानी में भीगने से खराब हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक वहां भीड़ लगी रही। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)