उधार पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौतशिवपुरी में पड़ोसियों ने की मारपीट, ग्वालियर जेएएच में तोड़ा दम; तीन आरोपी फरार

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उधार के पैसे नहीं देने पर एक बुजुर्ग के साथ की गई बेरहमी से मारपीट आखिरकार उनकी मौत का कारण बन गई। इलाज के दौरान ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में 70 वर्षीय बुलाकी आदिवासी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 10 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे शिवपुरी के मनियर क्षेत्र में हुई थी। मनियर निवासी बुलाकी आदिवासी ने 11 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाले बादल आदिवासी, चेना आदिवासी और बिट्टू आदिवासी उनसे शराब के लिए उधार पैसे मांग रहे थे।

जब बुजुर्ग ने पैसे देने से मना किया तो तीनों आरोपियों ने लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी।

💥 छाती, पीठ और हाथ में आई गंभीर चोटें

मारपीट के दौरान बुजुर्ग को छाती, पीठ, गाल और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115, 351 और 3(5) में मामला दर्ज किया था।

घायल बुजुर्ग को पहले जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

⚖️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ेंगी धाराएं

पुलिस के अनुसार ग्वालियर से मर्ग इंटिमेशन प्राप्त हो चुका है और मृतक का पोस्टमार्टम भी वहीं कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी।

फिलहाल घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)