UPSC में शिवपुरी का जलवा: जिले के 5 युवाओं ने ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी। शिवपुरी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में शिवपुरी जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिले के पांच प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

शिवपुरी शहर के मनीष और सीमा गोयल के बेटे कृष्णा गोयल ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 300 हासिल की है !

बामौरकलां निवासी हर्ष जैन, जो मुकेश जैन के पुत्र हैं, ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 412वीं रैंक प्राप्त की !

कोलारस क्षेत्र के धंधेरा गांव के भूपेंद्र धाकड़ ने 494वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनके पिता महेश कुमार धाकड़ गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।

मगरौनी क्षेत्र के दीपक कोरकू ने 563वीं रैंक हासिल की और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ है। उनके पिता महेंद्र कोरकू राजस्व निरीक्षक हैं।

वहीं कोलारस कस्बे के उज्ज्वल जैन ने भी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 797 प्राप्त की है।

परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)