शिवपुरी में नाबालिग से ज्यादतीः रिश्ता टूटने पर युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को अगवा किया; हालत बिगड़ने पर भर्ती किया

Nikk Pandit
0


सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की शादी पहले पीड़िता से तय हुई थी, लेकिन शराब पीने की आदत के चलते रिश्ता टूट गया था।

इसके बावजूद आरोपी ने 21 अप्रैल को नाबालिग को अगवा किया और वारदात को अंजाम दिया। लगातार दुष्कर्म से गंभीर हालत में नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शराब पीने की आदत के कारण परिजनों ने तोड़ा था रिश्ता

जानकारी के अनुसार, पोहरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग की शादी कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव निवासी अरुण परिहार के साथ तय हुई थी। बाद में परिजनों को अरुण के शराब पीने की लत के बारे में पता चला, जिसके चलते उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि, रिश्ता टूटने के बाद भी आरोपी अरुण परिहार लगातार नाबालिग के संपर्क में बना रहा।

21 अप्रैल को भगा ले गया, 28 को पुलिस ने किया

आरोपी अरुण 21 अप्रैल को नाबालिग को उसके घर से भगा ले गया। घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने 22 अप्रैल को पोहरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और 28 अप्रैल को नाबालिग को बरामद कर लिया।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

बरामदगी के वक्त नाबालिग की हालत काफी खराब थी, जिसके बाद उसे 28 अप्रैल की रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म होने की पुष्टि की, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी थी। पोहरी थाना पुलिस ने नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी अरुण परिहार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)