सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के बनियानी गांव में गुरुवार को ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने किसानों की मेहनत को चंद मिनटों में राख बना दिया। खेतों में अचानक भड़की आग ने करीब 15 से 20 बीघा खड़ी गेहूं की फसल को निगल लिया, और देखते ही देखते सब कुछ खत्म हो गया।
बताया जा रहा है कि किसान जितेंद्र ठाकुर और चंदर ठाकुर की पूरी फसल इस आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों के लाख कोशिशों के बावजूद उसे रोकना नामुमकिन हो गया। आखिरकार फायर ब्रिगेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
💥 लेकिन बड़ा सवाल ये है…
क्या खेतों के पास भूसा मशीन चलाना सुरक्षित है?
क्या ऐसे हादसों को रोकने के लिए कोई गाइडलाइन है या सब कुछ भगवान भरोसे?
हर साल किसानों की फसल जलती है, फिर भी जिम्मेदारी तय क्यों नहीं होती?
ग्रामीणों के मुताबिक, पास के खेत में चल रही भूसा निकालने वाली मशीन से निकली चिंगारी इस भीषण आग की वजह बनी। एक छोटी सी चिंगारी ने किसानों की सालभर की मेहनत को राख कर दिया।
🙏 अब पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है…
लेकिन सवाल वही—
क्या मिलेगा समय पर न्याय या फिर कागजों में ही सिमट जाएगा नुकसान?