कलेक्टर अर्पित वर्मा का एक्शन! जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी 🏥

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के नए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पद संभालते ही सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। गुरुवार शाम उन्होंने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। इस दौरान वे सीधे वार्डों में पहुंचे और भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण में कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपस्थिति, ड्यूटी सिस्टम और कामकाज की स्थिति को भी बारीकी से जांचा। साथ ही ब्लड बैंक का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने अस्पताल की समग्र व्यवस्था, पास सिस्टम और डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

⚠️ कलेक्टर का साफ संदेश

“जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।”

🧹 कलेक्टर ने साफ-सफाई पर भी खास जोर देते हुए निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी पर रहने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए गए।

❓ क्या इस सख्ती से बदलेगी जिला अस्पताल की तस्वीर?
❓ क्या मरीजों को अब मिलेगा बेहतर इलाज और सुविधा?
❓ या फिर कुछ दिनों बाद फिर वही ढर्रा लौट आएगा?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)