शिवपुरी में बिजली लाइन से लगी आग, किसान की मेहनत राख! 50 क्विंटल भूसा और 25 क्विंटल गेहूं जलकर खाक, बड़ा नुकसान!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के रिजौदा गांव में बुधवार दोपहर अचानक बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट ने तबाही मचा दी। खेत की नरवाई में उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास बने कच्चे गोदामनुमा कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मेहनत का सब कुछ खत्म!

इस भीषण आग में करीब 50 क्विंटल भूसा और 20 से 25 क्विंटल गेहूं पूरी तरह जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, कच्चे मकान की छत में लगे करीब 150 पत्थर (पाट) और लकड़ी की मचान भी जलकर गिर गई, जिससे पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।

बिजली लाइन बनी खतरा

सबसे बड़ा सवाल—क्या बिजली लाइनों की समय पर देखरेख हो रही है? क्या यह हादसा लापरवाही का नतीजा है? अगर आग और फैलती तो कितनी बड़ी तबाही हो सकती थी?

किसान को भारी नुकसान

इस घटना में किसान बलराम रघुवंशी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

प्रशासन से मदद की उम्मीद

अब सवाल यह है कि क्या पीड़ित किसान को मुआवजा मिलेगा? क्या भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)