सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के दिनारा कस्बे में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कृष्णा चौराहे के सामने स्थित महेश बेडर के कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। गोदाम में खड़ी पुरानी गाड़ियां और भारी मात्रा में कबाड़ ने आग को और भयानक बना दिया। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
🔥 क्या सुरक्षा इंतजाम थे नाकाफी?
आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के रहवासी दहशत में आ गए। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है—क्या ऐसे कबाड़ गोदामों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं? अगर आग पास के घरों तक फैलती तो क्या होता?
🚒 दमकल और प्रशासन मौके पर जूझ रहे हालात से
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। करेरा नगर परिषद की दमकल और पानी के टैंकर लगातार आग बुझाने में जुटे हैं, वहीं नरवर से भी दूसरी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी।
❓ कई सवाल खड़े…
आग लगने की वजह क्या है? क्या यह लापरवाही का नतीजा है या कुछ और? कबाड़ के ऐसे गोदामों की निगरानी कौन करता है?
⚠️ प्रशासन अलर्ट, लोग सहमे
फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।