पोहरी बस स्टैंड के पीछे 7 फीट का मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने 30 मिनट में किया रेस्क्यू

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के पोहरी बस स्टैंड के पीछे स्थित तालाब के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिया के समीप एक करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। अचानक मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोग डर के कारण रास्ता बदलकर दूर से निकलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुशवाह ने बताया कि मगरमच्छ का पेट असामान्य रूप से फूला हुआ था, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने हाल ही में किसी जानवर—संभवतः सूअर या कुत्ते—का शिकार किया था। इसी वजह से वह ज्यादा सक्रिय नहीं था और एक ही स्थान पर बैठा रहा।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए करीब 30 मिनट तक सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए ले जाया गया।

रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे, लेकिन वन विभाग की सूझबूझ और तत्परता के चलते बिना किसी हादसे के पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

स्थानीय लोगों में दहशत, प्रशासन से सतर्कता बढ़ाने की मांग
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)