सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में पड़ रही तेज गर्मी और लू ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि प्रशासन को बड़ा फैसला लेना पड़ा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विवेक श्रीवास्तव ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश 27 अप्रैल से प्रभावी हो गया है, जिससे हजारों बच्चों को राहत मिली है। सवाल ये है—क्या गर्मी और बढ़ने पर अवकाश आगे भी बढ़ सकता है?
📚 बड़ी कक्षाओं के लिए नई टाइमिंग
गर्मी को देखते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस का समय बदल दिया गया है। अब ये कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगी, ताकि छात्र-छात्राएं लू के प्रकोप से बच सकें।
🏫 सभी स्कूलों पर लागू आदेश
DEO द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह नियम सभी बोर्ड और स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा—
👉 एमपी बोर्ड
👉 CBSE
👉 ICSE
👉 केंद्रीय विद्यालय
👉 सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल
⚠️ शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी
स्पष्ट किया गया है कि अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए है, जबकि शिक्षक अपने निर्धारित समय पर स्कूल आकर अपने दायित्व निभाएंगे।
इसके साथ ही पहले से तय परीक्षाएं और शैक्षणिक गतिविधियां अपने निर्धारित समय पर ही होंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
❗ बड़ा सवाल
क्या शिवपुरी में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा? क्या 30 अप्रैल के बाद भी छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी या फिर स्कूल सामान्य रूप से खुल जाएंगे?