सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में शिक्षा और विकास को नई रफ्तार देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज के पास बने सांदीपनी सीएम राइज स्कूल का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर सिंधिया ने मंच से साफ संदेश दिया
—“शिवपुरी के विकास के लिए न रुकूंगा, न झुकूंगा”। कार्यक्रम में विकास योजनाओं की झड़ी लग गई, लेकिन साथ ही एक छोटी सी चूक भी चर्चा का विषय बन गई।
📚 “घराती-बराती” वाली बात ने खींचा ध्यान
अपने संबोधन में सिंधिया ने स्कूल को “आशाओं का संगम” बताते हुए कहा—
👉 शिक्षक हैं “घराती”
👉 छात्र हैं “बराती”
उन्होंने कहा कि उन्होंने देश-विदेश के बड़े संस्थानों में पढ़ाई की है, लेकिन यह स्कूल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर से कम नहीं। यहां तक कह दिया—“काश मैं आज 8 साल का बच्चा होता, तो यहां पढ़ता!”
🏗️ विकास की बरसात: करोड़ों की सौगात
कार्यक्रम में सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि कई बड़ी घोषणाएं भी हुईं—
💰 40 करोड़ रुपये – वार्ड 1 से 39 तक सड़क निर्माण/लोकार्पण
💧 5 करोड़ रुपये – वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट
🚌 1 करोड़ रुपये – बस स्टैंड विकास
🏠 2.75 करोड़ रुपये – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान
🌆 50 करोड़ रुपये – शहर सौंदर्यीकरण (प्राइवे कंपनी के जरिए)
🏥 स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बड़ा ऐलान
सिंधिया ने कहा कि—
👉 मेडिकल कॉलेज की क्षमता 400 से बढ़कर 600 बेड होगी
👉 जिला अस्पताल भी 600 बेड का बनेगा
👉 133 खाली पदों में से 72 पद भरे जा चुके, अब सिर्फ 60 पद शेष
⚠️ मंच पर बैनर की चूक, फिर तुरंत सुधार
कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया। मंच पर लगे बैनर में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का फोटो गायब था। जैसे ही यह बात सामने आई, सिंधिया के मंच पर आने से पहले ही फोटो चिपकाकर गलती सुधार दी गई। सवाल उठता है—इतने बड़े आयोजन में ऐसी चूक कैसे हो गई? 🤔
📜 इतिहास से जोड़ा शिवपुरी का गौरव
सिंधिया ने अपने संबोधन में बताया कि उनके पूर्वज माधव महाराज ने शिवपुरी को भगवान शिव के नाम पर ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में बसाया था। उन्होंने कहा कि अब वे उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
❗ बड़ा सवाल
क्या ये घोषणाएं जमीन पर उतनी ही तेजी से दिखेंगी जितनी तेजी से मंच पर हुईं? क्या शिवपुरी अब सच में विकास की नई पहचान बनेगा?