राशन घोटाला या दबंगई? दुकान में बंद कर युवक का गला दबाने की कोशिश!शिवपुरी में गरीबों के हक पर डाका, विरोध किया तो बना दिया बंधक!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के पिछोर अनुविभाग की माचमोर पंचायत में राशन वितरण को लेकर ऐसा बवाल मचा कि हालात बेकाबू हो गए।

आरोप है कि सेल्समैन ने कम राशन देने पर सवाल उठाने वाले युवक को दुकान के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। क्या गरीबों की आवाज उठाना अब अपराध बन गया है?

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से राशन में कटौती की जा रही है। बीपीएल कार्ड धारकों को न तो पूरा अनाज मिल रहा है और न ही शक्कर। इस बार तो हद हो गई—दो महीने के राशन में प्रति हितग्राही करीब 10 किलो तक कम देने का आरोप! आखिर ये खेल कब से चल रहा था?

👉 विरोध करने पर युवक दीपक लोधी को दुकान में घसीटा गया
👉 आरोप—गला दबाने की कोशिश, गाली-गलौज
👉 ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया
⚠️ सबसे बड़ा सवाल—क्या ये सुनियोजित गड़बड़ी है?

ग्रामीणों ने खोड़ चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है, वहीं तहसीलदार ने भी जांच का आश्वासन दिया है। लेकिन सवाल वही—क्या इस बार सच में कार्रवाई होगी या मामला फिर दब जाएगा?

🚨 उठते सवाल… जवाब कौन देगा?

👉 क्या राशन में कटौती का ये खेल लंबे समय से चल रहा है?
👉 क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी?
👉 क्या गरीबों को उनका पूरा हक मिलेगा?

📢 शिवपुरी First की मांग — राशन में गड़बड़ी बंद हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो… वरना ये अन्याय कब तक?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)