सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के लुकवासा चौकी क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब NH-46 पर दैहरदा ब्रिज से उतरते ही एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चंद सेकंड की इस घटना ने हर किसी को दहला दिया…
लेकिन सवाल ये है—क्या ये सिर्फ हादसा था या बड़ी लापरवाही?
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के औरंगाबाद से अलीगढ़ जा रहा यह ट्रक बजाज कंपनी का माल लेकर निकला था। जैसे ही ट्रक ब्रिज से नीचे उतरा, वाहन लहराने लगा और ड्राइवर फरीद नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक सड़क छोड़कर नीचे जा गिरा। क्या ड्राइवर को नींद का झोंका आया था? या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी?
🚨 सबसे बड़ा राहत का पहलू—टली बड़ी तबाही!
इस हादसे में न तो चालक को गंभीर चोट आई और न ही कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में आया। सोचिए… अगर यह ट्रक किसी बाइक या कार से टकरा जाता, तो मंजर कितना भयावह हो सकता था!
⚠️ लेकिन उठते हैं कई गंभीर सवाल…
👉 क्या ड्राइवर थकान या नींद में वाहन चला रहा था?
👉 क्या लंबी दूरी के ट्रकों की सही जांच होती है?
👉 NH-46 पर सुरक्षा इंतजाम कितने मजबूत हैं?
📢 शिवपुरी First की अपील — सड़क पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है…
👉 सावधानी रखें, सुरक्षित चलें!