एक महीने की परेशानी या विकास की रफ्तार:पोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर ROB निर्माण, 15 अप्रैल से रास्ता बंद!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। पोहरी क्रॉसिंग पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के चलते 15 अप्रैल 2026 से एक बड़ा ट्रैफिक बदलाव लागू होगा। पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का रास्ता पूरे एक महीने के लिए बंद रहेगा।
सवाल ये है—क्या लोग इस बदलाव के लिए तैयार हैं?

निर्माण कार्य में आर.ई. वॉल और सर्विस रोड का काम किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल आम जनता को डायवर्जन का सहारा लेना होगा। क्या ये अस्थायी परेशानी आगे की बड़ी राहत बनेगी?

🚦 ये रहेगा नया ट्रैफिक प्लान

👉 पोहरी जाने वाले वाहन—मनियर अंडरपास से गुजरेंगे
👉 शहर में आने वाले वाहन—रेलवे फाटक होकर कमला हेरिटेज वाले रास्ते से आएंगे
👉 दोपहिया वाहन—बस स्टैंड से पोहरी के लिए रास्ता खुला रहेगा

⚠️ लेकिन उठते हैं कई सवाल…

👉 क्या डायवर्जन से ट्रैफिक जाम बढ़ेगा?
👉 क्या लोगों को सही जानकारी समय पर मिलेगी?
👉 क्या तय समय में पूरा हो पाएगा ये काम?

📢 यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

🚨 थोड़ी परेशानी… लेकिन बड़े समाधान की उम्मीद!
👉 सावधानी से चलें, नियमों का पालन करें… यही सुरक्षा है!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)