थाना फिजीकल प्रभारी नम्रता भदौरिया की टीम का एक्शन, सट्टा खिलाते आरोपी को दबोचा!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में अवैध सट्टा कारोबार पर आखिरकार पुलिस का डंडा चला है। गणेश कुंड इलाके में लंबे समय से चल रहे सट्टा खेल पर थाना फिजीकल प्रभारी नम्रता भदौरिया की टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी राजकुमार जाटव को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो आम जनता को 1 रुपये के बदले 90 रुपये का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा था। उसके कब्जे से सट्टा पर्चियां और 485 रुपये नकद बरामद किए गए। क्या शहर में ऐसे और कितने अड्डे अब भी सक्रिय हैं?

👉 आरोपी राजकुमार जाटव (31) निवासी करोदी कॉलोनी गिरफ्तार
👉 सट्टा पर्ची और नगदी जब्त
👉 सट्टा एक्ट की धारा 4क के तहत मामला दर्ज

⚠️ ऊपर से सख्त निर्देश… नीचे असर कितना?

एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चल रहा है। एएसपी संजीव मुले और सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। लेकिन सवाल उठता है—क्या ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी या कुछ दिनों बाद सब पहले जैसा हो जाएगा?

👏 सराहनीय टीम वर्क

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया के साथ प्रआर सुभाष यादव, आरक्षक नरेंद्र राठौर और धर्मेंद्र की भूमिका भी अहम रही।

🚨 बड़े सवाल अभी बाकी…

👉 क्या शहर में सट्टा पूरी तरह बंद हो पाएगा?
👉 क्या छोटे खिलाड़ियों तक सीमित रहेगी कार्रवाई या बड़े नाम भी आएंगे सामने?
👉 क्या पुलिस की ये मुहिम लगातार जारी रहेगी?

📢 शिवपुरी First की नजर हर कार्रवाई पर!
👉 कानून का डर बना रहे… तभी थमेगा अवैध खेल!
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)