सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने साफ निर्देश दिए कि जिन जगहों पर लगातार हादसे हो रहे हैं, वहां तुरंत सुधार किया जाए। खासतौर पर देहरदा चौराहा, जहां कई लोगों की जान जा चुकी है — आखिर वहां दुर्घटनाओं का असली कारण क्या है? इस पर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
⚠️ हाईवे पर अंधेरा, कट पॉइंट और अतिक्रमण बना खतरा!
बैठक में यह भी सामने आया कि कई मुख्य मार्गों पर अब तक हाईमास्ट लाइट तक नहीं लगी — आखिर जिम्मेदार कौन? अनावश्यक कट पॉइंट, सड़क किनारे खड़े ट्रक और हाईवे पर अतिक्रमण को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया गया। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि ऐसे कट पॉइंट बंद किए जाएं और ट्रकों पर चालानी व जप्ती कार्रवाई हो।
🚧 पिपरसमा चौराहे पर ढाबे से जाम — कब हटेगा अतिक्रमण?
पिपरसमा चौराहे पर ढाबों के कारण बन रही ट्रैफिक समस्या पर भी प्रशासन सख्त दिखा। यहां अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन सवाल ये है — क्या कार्रवाई जमीनी स्तर पर दिखेगी या फिर आदेश कागजों तक ही सीमित रहेंगे?
🚍 बसें बस स्टैंड पर ही — सड़क पर खड़ी बसों पर होगी कार्रवाई!
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शहर में बसें केवल बस स्टैंड से ही संचालित हों। सड़कों पर खड़ी बसों से लगने वाले जाम पर अब सीधी कार्रवाई होगी। क्या इस बार नियमों का पालन सख्ती से कराया जाएगा?
🐄 आवारा मवेशी भी हादसों की वजह — गौशाला भेजने के निर्देश
रात के समय सड़कों पर घूमते मवेशी भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। इन्हें नजदीकी गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
🚗 मैरिज गार्डन और स्कूल वाहन भी रडार पर
शादी समारोहों में सड़कों पर होने वाली पार्किंग से लगने वाले जाम को लेकर भी प्रशासन सख्त है। मैरिज गार्डन संचालकों को पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्कूल बसों के परमिट चेक करने और ओवरलोडिंग पर लगातार कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
👉 बड़ा सवाल:
क्या इन सख्त निर्देशों के बाद शिवपुरी की सड़कों पर हादसे कम होंगे?
क्या जिम्मेदार अधिकारी समय पर काम पूरा करेंगे?
या फिर हर बार की तरह ये आदेश भी फाइलों में ही दबकर रह जाएंगे?